Bigg Boss 14 Exclusive: इस शो में कोई बड़ा स्टार नहीं, वोटिंग को लेकर डर नहीं- नैना सिंह
बिग बॉस 14 में दो वीक बाद एंट्री हुई है तीन ऐसे कंटेस्टेंट की जिनका शो में जाना पहले से तय था। इसी में से एक हैं दो रियलिटी शो में अपने तेज दिमाग और टैलेंट का परचम लहरा कर आयी हैं नैना सिंह। स्प्लिट्सविला 10 की विजेता और इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार की फाइनलिस्ट रहने के साथ नैना को आप कुमकुम भाग्य में भी प्रमुख भूमिका में देख चुके हैं।

लॅाकडाउन के दौरान नैना को बिग बॅास शो का प्रस्ताव मिला। भला इतना बड़ा शो नैना कैसे छोड़ सकती हैं। शो में आने के साथ नैना ने ये साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। फिल्मीबीट हिंदी filmibeat Hindi से हुई बातचीत में नैना सिंह ने शो में जाने से पहले दिलचस्प बात की है। नैना ने बताया है कि टीवी के कई बड़े नामी चेहरों के बीच वह शो में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो पायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications