Exclusive: काम की वजह से कुछ लोगों ने सुसाइड किया, मैं बिग बॅास कैसे छोड़ सकती थी- कविता कौशिक
बिग बॅास 14 में जिनकी एंट्री हुई है उनके फैन खुद सलमान खान हैं। हम बात कर रहे हैं कविता कौशिक की। कविता मानती हैं कि साल 2020 पूरी तरह से सरप्राइज साल है। ऐसे में बिग बॅास के घर में जाने का उनका फैसला भी इसी से जुड़ा हुआ है। फिल्मीबीट हिंदी FILMIBEAT HINDI से खास बातचीत में कविता कौशिक ने इस बात का खुलासा किया कि हर साल उन्हें इस शो का प्रस्ताव मिलता है।
Recommended Video
हालांकि इस बार हां करने की वजह कोरोना महामारी है। बकौल कविता, बिग बॅास के मेकर्स मुझे हमेशा बुलाते हैं। 2020 साल में काफी कुछ अजीब हो रहा है। मेरा जाना भी उसी में से है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये शो मैं करूंगी। मेरे लिए हमेशा मना करने की वजह यही रही है कि झगड़ा होगा। फिर तनाव होगा।

मानसिक समस्या बढ़ेगी। फिर लगा कि बीते 6 महीने से कोरोना में हम सभी लॅाक हैं। अपने घर में रहकर हम घर की सब्जी भी हाथ नहीं लगा रहे हैं। मेरे ख्याल से बिग बॅास के घर की बहुत अच्छी तैयारी पहले से हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











