बुङ्ढा होगा के संवाद सबसे प्रभावशाली : बिग बी

By Priya Srivastava

'Bbuddha - Hoga Tera Baap' is a creative story said Amitabh
सदी के महानायक लंबे अरसे के बाद फिर से बुङ्ढा होगा तेरा बाप में नजर आनेवाले हैं। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश अब तो आप दादा भी बनने जा रहे हैं, और इसके बावजूद आप मानने को तैयार नहीं कि आप बुजुर्ग हो चुके हैं। यह आपसे किसने कह दिया। मैं इस फिल्म में एक किरदार निभा रहा हूं। लेकिन सच यह है कि मैं अब बुङ्ढा हो गया हूं। और मुझे बेहद खुशी है कि हमारे घर में नया मेहमान आने जा रहा है।

उम्र के इस पड़ाव पर बुङ्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों में अभिनय करने की खास वजह?

ऐसी कोई भी खास वजह नहीं है। मैं कलाकार हूं और कोशिश रहती है कि मेरे सामने जो भी ऑफर आये उसे सोच समझ कर देख कर ही चयनीत करूं। वही कर राह हूं। राम गोपाल वर्मा ने मुझे पुरी जगन्नाथ से मिलवाया था। उनके पास मेरे लिए विषय था। मेरे पास वक्त था। मेरे लिए यह किरदार एक चुनौती थी। सो स्वीकार लिया।

आरक्षण फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी।

जी हां एक बार फिर से अलग तरह के किरदार में आपलोगों के सामने होगा। उस फिल्म के बारे में कुछ दिनों में विस्तार से बातचीत करेंगे।
फिल्म के चरित्र के बारे में बतायें इसमें मैंने एक बुजुर्ग हिटमैन का चरित्र निभाया है, जो कि कई वर्षों से मुंबई छोड़ कर पेरिस में रह रहा है। अचानक उसे एक काम के सिलसिले में मुंबई आना पड़ता है। और फिर उसके साथ जो कुछ होता है उसका चित्रण है।

फिल्म के एक्शन सीन

फिल्म में तमाम बेहतरीन एक्शन सीन हैं। अच्छे नृत्य हैं। संगीत भी अच्छा है। फिल्म में डब स्टेपवाले गाने के अलावा चार गाने हैं, जिनमें से तीन गाने मैंने गाये हैं। जिसमें से एक गाना हैं हाल ए दिल जो मुझ पर और हेमाजी पर फिल्माया गया है। बुङ्ढा होगा तेरा बाप को अक्कारपेला स्टाइल में गाया है। मैंने पहली बार यह प्रयोग किया है। दरअसल, इसमें होता यह है कि जो गीत गाता है, वही अपनी आवाज में इंस्ट्रूमेंट भी बजाता है। इसके अलावा मेरी पुरानी फिल्मों के कुछ पुराने गीत भी हैं। सभी गाने अच्छे हैं।

फिल्मों में गालियों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

बिल्कुल नहीं। मैं व्यक्तिगत रूप से इस तरह के संवादों व गीतों के खिलाफ हूं। मेरी परवरिश जैसी है। मुझे अपने पूरे खानदान की मान मर्यादा का ख्याल रखना होता है। इसलिए मैं तो कम से कम ऐसा कभी नहीं करूंगा।

एबी कॉर्प की नयी योजना

एबीकॉर्प की एक नयी फिल्म शुरू होनेवाली है। जिसमें मैं और अभिषेक काम करनेवाले हैं।
कौन बनेगा करोड़पति 5 में इस बार क्या नया हो रहा है।

हम सभी कुछ नया करने की सोच रहे हैं। देखते हैं क्या क्या हो सकता है।

घर में नयी खुशखबरी है

बेहद खुश हूं और चाहता हूं कि सबकुछ मंगलमय हो। मेरा आशीष बहू ऐश्वर्य के साथ है।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X