गुलाब लेकर लड़की को नहीं कह सकता आई लव यू- अर्जुन कपूर!
(सोनिका मिश्रा) इशकजादे से लेकर गुंडे तक अर्जुन कपूर में बतौर एक्टर काफी बदलाव हुए। अर्जुन जो कि अपने इंटेंस और बहुत ही सीरियस टाइप के किरदार की छवि में ही लोगों को याद रहते हैं वो गुंडे फिल्म में बाला के फनी और रोमांटिक किरदार में नज़र आने वाले हैं। अर्जुन के साथ ही उनके दोस्त रणवीर सिंह भी गुंडे फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। और लोग इस जोड़ी को शोले की जय वीरु जोड़ी से भी कंपेयर कर रहे हैं। लेकिन अर्जुन का कहना है कि जय वीरु से विक्रम बाला काफी अलग हैं। वनइंडिया के साथ अपने इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि रणवीर सिंह के साथ गुंडे की शूटिंग करते करते कहीं ना कहीं वो रणवीर की अनलिमिटेड एनर्जी से प्रभावित हुए हैं।
पेश है अर्जुन कपूर उर्फ बाला के साथ वनइंडिया के इंटरव्यू के कुछ अंश-
गुंडे की जोड़ी को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इस जोड़ी को जय और वीरु से कंपेयर किया जा रहा है। क्या लगता है आपको ये जोड़ी भी हिट होगी?
लोग तो पहले से ही इस जोड़ी को लेकर बातें कर रहे हैं और हमें भी ये उम्मीद है कि लोग हमारी जोड़ी को पसंद करेंगे। हो सकता है कि वो लोग भविष्य में हमारी जोड़ी को फिल्म की सीक्वल में भी देखने के लिए उत्सुकता दिखाएं। आप हमें आज के किरदारों से नहीं बल्कि 70वीं सदी के किरदारों से कंपेयर करें। फिल्हाल तो हम फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हम तो अपनी दोस्ती को हिट मानकर चल रहे हैं। लेकिन हम खुद को किसी के साथ कंपेयर नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम अपनी खुद की एक पहचान बनाना चाहते हैं। हमारी जोड़ी तभी हिट होगी जब हमारी फिल्म हिट होगी। मैं चाहता हूं कि पहले तो लोग गुंडे फिल्म देखने आए। और उसके बाद अगर वो हमारी जोड़ी को पसंद करेगे तो हमारी जोड़ी भी हिट हो जाएगी।
फिल्म में तो आप और रणबीर एक ही लड़की से प्यार करते हैं। रियल लाइफ में अगर ऐसी स्थित आई तो क्या होगा आपका रिएक्शन?
लड़कियों के मामले में मैं और रणबीर बहुत ही अलग सोचते हैं और अलग अलग पसंद रखते हैं। मैं रणवीर के मुकाबले में बहुत ही शर्मीला हूं और बहुत ही शांत रहता हूं। मुझे खुद को नहीं पता कि मुझे कैसी लड़कियां पसंद है। जबकि रणवीर इस मामले में बहुत ही क्लीयर है कि उसे देखने में कैसी लड़की अच्छी लगती है और किस तरह की लड़की के साथ वो डेट करना चाहता है। मुझे इतना जरुर पता है कि मैं ऊपरी खूबसूरती को देखकर किसी लड़की को पसंद नहीं करता मुझे लड़कियों का मेंटल लेवल एक्साइट करता है। मैं ऐसी लड़की के साथ डेट करना चाहूंगा जिससे कि मैं बैठकर घंटो तक बातें कर सकूं। कुछ शेयर कर सकूं।
लड़कियों के अलावा आप और रणवीर के बीच बातें करने के कौन कौन से कॉमन टॉपिक्स होते हैं?
हम एक दूसरे को तब से जानते हैं जब कोई हमें नहीं जानता था। तो हमारे बीच कई सारे कॉमन टॉपिक्स हैं जिन्हें लेकर हम बात करते हैं। जैसे कि कारों को लेकर, लड़कियों को लेकर और इसके अलावा म्यूसिक और ओल्ड सॉंग्स को लेकर हमारी काफी अच्छी ट्यूनिंग है। हम लोग जब भी किसी पार्टी में रहते हैं या फिर एक साथ हैं तो अगर कभी मैं कोई पुराना गाना छेड़ दूं तो रणवीर भी शुरु हो जाता है और फिर तो हम ऐसे ऐसे पुराना गाने खोज खोजकर गाते हैं कि लोगों को हैरानी होती है कि दोनों को इतने पुराने गानों कैसे याद हैं और दोनों की पसंद कितनी मिलती जुलती है।
रणवीर और अर्जुन दोनों को कंपेयर किया जा रहा है। क्या आप इस कंपेरिजन को लेकर तैयार हैं?
हमारे रेडी होने ना होने से क्या फर्क पड़ता है। अगर फिल्म में दो हीरों हैं तो कंपेरिजन तो होना ही है। हालांकि फिल्म की कहानी इतनी खूबसूरती से लिखी गयी है कि फिल्म में बाला और विक्रम को आप अलग अलग करके नहीं देख सकते। अगर आप बाला को देखते हैं तो आप विक्रम को मिस करेंगे और जब विक्रिम को देखेंगे तो आप विक्रम को मिस करेंगे।
जब भी दो समकालीन एक्टर्स एक फिल्म में काम करते हैं तो दोनों के बीच कॉम्पीटीशन की फीलिंग होती है। आपके और रणवीर के बीच भी कॉम्पीटीशन जैसा कुछ है?
मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच किसी तरह का कोई कॉम्पीटीशन है। बॉलीवुड के हर एक सुपरस्टार ने दो हीरो वाली फिल्में की हैं। हम दोनों एक दूसरे के किरदार को लेकर इन्सेक्योर नहीं हैं। मुझे लगता है कि दो स्टार्स का एक फिल्म में होना फिल्म को और भी इंटरेस्टिंग बनाता है। हम सिर्फ अपनी फिल्म की सफलता को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। हमारी सक्सेस भी हमारी फिल्म की सक्सेस में ही है।
अर्जुन कपूर के इंटरव्यू के कुछ अंश-


Click it and Unblock the Notifications











