सोल वैली में दो रातें बिता कर काफी खुश हैं मॉडल आक्षी

By Ajay Mohan

एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिल्ली की आक्षी खारी की पहली फीचर फिल्म "2 नाइट्स इन सोल वैली" 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है पिंटा एंड दहल प्रोडक्शन (चंडीगढ़) के बैनर में निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं हरीश शर्मा। यूं तो आक्षी ने अनेकों प्रिंट एड व रैंप पर वॉक की है लेकिन उन्हें उनकी पहली फिल्म कैसे मिली और क्या भूमिका है उनकी इसमें। इस बारे में उनसे विस्तृत बातचीत हुई प्रस्तुत हैं कुछ मुख्य अंश:

प्र. कैसे मिली आपको यह फिल्म?
उ. मुझे पता चला कि इस फिल्म के लिए ऑडिशन हो रहे हैं मैंने भी ऑडिशन दिया और मेरा चुनाव हो गया और आपको एक बात बताऊँ मेरा चुनाव शूटिंग पर जाने से बस 2 दिन पहले ही हुआ।

प्र.फिल्म की शूटिंग कहाँ - कहाँ हुई है ? आपके अलावा अन्य कलाकार कौन है फिल्म में?
उ. चंडीगढ़ के पंचकूला, मोरनी हिल्स और पिथौरागढ़ में शूटिंग हुई है फिल्म की। मेरे अलावा 'ऑफिस ऑफिस ' फेम हेमन्त पांडे , सुमीत शर्मा , मीनाक्षी आर्य , सुमित और गौरव शाह हैं।

प्र. "2 नाइट्स इन सोल वैली" किस तरह की फिल्म है?
उ.यह एक हॉरर फिल्म है लेकिन बहुत ही साफ़ सुथरी फिल्म है यानि न ही डरावने चेहरे और न ही भुतहा हवेली है इसमें , लेकिन इसके बावजूद शुरू से आखिर तक बांधे रखेगी दर्शकों यह फिल्म। हरीश शर्मा ने निर्देशित किया है इसे, कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। मैं भी हॉरर फिल्मों को देखने की शौक़ीन हूँ अब तक देखी सभी फिल्मों से अलग है यह फिल्म।

प्र. आप तो मॉडलिंग करती है तो अभिनय करने में किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं आयी?
उ. नही बिल्कुल भी नही जैसे जैसे हरीश सर कहते गए मैं करती गयी और फिल्म शुरू होने से पहले हम लोगों ने वर्कशॉप भी की थी।

प्र. निर्देशक हरीश शर्मा के बारे में बताइए , कैसा रहा उनके निर्देशन में काम करना?
उ. बहुत ही कूल है हरीश सर अच्छा रहा साथ काम करना।

प्र. इस फिल्म दो हीरोइने और भी हैं तो किसी भी तरह की कोई ईगो प्रॉब्लम नही आयी ?
उ. नही बल्कि हम तो बहुत मस्ती करते थे ईगो जैसा कुछ भी नही था।

प्र. हेमन्त पांडे के साथ काम करना कैसा रहा ?
बहुत ही अच्छा, पांडे जी सीनियर अभिनेता हैं इसके बावजूद सेट पर उन्होंने यह कभी महसूस नही होने दिया । हमेशा समझाते रहते थे कुछ गलत हो भी जाता तो नाराज़ नही होते थे।

देखें आक्षी की तस्‍वीरें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X