Interview रंगून से बाहर होकर दुखी लेकिन कंगना से खुश श्रद्धा!

एबीसीडी 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। एक हफ्ते बाद भी फिल्म की टिकट के लिए दर्शकों की भीड़ जमा हो रही है। खासतौर पर यंगस्टर्स में श्रृद्धा कपूर को लेकर खासा उत्साह है। हाल ही में फिल्मीबीट के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान श्रृद्धा ने अपनी फिल्म एबीसीडी 2 की सफलता के बारे में बात की।

साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्में रॉक ऑन 2 और बागी को लेकर भी काफी सारी बातें बताईं।

जिस दिन एबीसीडी 2 रिलीज हुई बेहद बारिश हो रही थी। क्या कहीं ये डर था कि फिल्म पता नहीं चलेगी या नहीं?

बहुत अच्छा लग रहा है, इतने सारे लोग गये फिल्म देखने, टिकट खरीदी, एबीसीडी 2 देख। जिस तरह का प्यार मिल रहा है फिल्म को, किरदारों को बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि आगे भी लोग जाकर देखते रहेंगे फिल्म। अभी तो सिर्फ तीन ही दिन हुए हैं। हां, मुझे थोड़ा डर था कि इतनी बारिश में लोग कैसे घर से निकलेंगे थियेटर जाएंगे लेकिन ऐसा विश्वास था कि अगर उन्हें फिल्म देखनी है तो वो जरुर जाएंगे। रेनकोट पहनकर, छाता लेकर। मैं दुआ कर रही थी कि आज बारिश कम हो जाए लेकिन बहुत बारिश हुई। फिर रेमो सर ने सिद्धार्थ रॉय कपूर जी से बात की और पता चला कि लोग फिल्म देखने जा रहे हैं

क्या आपको भी खुद के अभिनय में कमी नजर आती है?

हां, मुझे कभी कभी फिल्म देखते समय ये लगता है कि मैं फिल्म ना देखूं उठकर चली जाउं। लेकिन देखना पड़ता है, सीखना पड़ता है। खुद की कमियों को देखकर उसे दूर करने की कोशिश करती हूं।

एबीसीडी 2 को लेकर क्रिटिक्स के रिव्यूज पर आपका क्या रिएक्शन है। अधिकतर लोगों ने आपको पॉजिटिव रिव्यूज ही दिये हैं।

मैंने एक भी रिव्यू नहीं पढ़ा, कापी वक्त से मैंने न्यूजपेपर नहीं पढ़े, मेरे पापा मुझे आकर खबरें बताते हैं। मैं एक ब्रेक लेना चाहती थी। सिर्फ एंटरटेनमेंट से ही नहीं बल्कि बाकी भी जो कुछ हो रहा है दुनिया में। लेकिन हर किसी को ये ब्रेक लेना चाहिए। आपका दिमाग रिफ्रेश हो जाता है। जब भी पेपेर में मेरे बारे में कुछ भीआता है तो वो मेरे रुम के बाहर रख देते हैं।

100 करोड़ क्लब में आपकी लगातार हर फिल्म एंट्री कर रही है। कैसा महसूस हो रहा है?

मुझे लगता है कि ये बहुत ही गलत सोच है। जब लोग आपसे पूछते हैं कि आपको कैसा लग रहा है आपकी फिल्म 100 करोड़ क्लब में आ गयी है तो। पुराने जमाने में लोग आर्टिस्टिक प्वाइंट व्यू से फिल्म को जज करते हैं, अब लोग सिर्फ नंबर्स के बारे मं बात करते है। मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ देखी है और वो है असली सिनेमा। मुझे लगता है कि आपका फोकस फिल्म की कहानी, आर्ट पर होना चाहिए। मै ंचाहती हूं कि मुझे भी मौका मिले इस तरह की फिल्म करने का।

विनी के किरदार से बाहर निकलीं आप या अभी तक उसी मूड में हैं। रॉक ऑन 2 में फरहान के साथ काम करने को लेकर कितना उत्साहित हैं?

अभी तक मैं विनी के किरदार में ही हूं। अभी तो रिहर्सल शुरु हुए हा, स्पाइसी फूड से दूर रहना, कोक पेप्सी, से दूर रहना। ठंडी चीजों से दूर रहना। फरहान अख्तर के साथ रिह्स करने का मौका मिला है रिहर्स्ल शुरु तो हो चुकी है। उन्होंने हमेशा खउद को एक्टर, प्रेड्यूसर, निर्देशक, बतौर सिंगर तौर पर खुद को साबित किया है।

बतौर एक्टर आप खुद को कितने मार्क्स देंगी?

मैं खुद को 5 मार्क्स देना चाहूंगी, लेकिन सही कहूं तो ये तो दर्शक ही सच बता पाएंगे। वही आपको सही मायने में जज कर सकते हैं। हर फिल्म से साथ चाहती हूं कि लोग कहें कि मैंने मेहनत की है।

किस तरह की फिल्में या किरदार आप निभाना चाहती हैं?

आम आदमी की जो मुश्किलें होती हैं, उनपर आधारित किरदारों को निभाना चाहती हूं। क्योंकि मैंने उन मुश्किलों को कभी नहीं महसूस किया है। पापा ने कभी भी किसी तह की मुश्किल नहीं सहने दी। सबकुछ दिया अगर मैं इस तरह के किरदार निभा सकूं तो जरुर करुंगी।

क्या आप बायोपिक करना चाहती हैं?

करना चाहती हूं, पर किसपर बायोपिक। परवीन बाबी की जिंदगी काफी इंटरेस्टिंग थी। वो मेरी पड़ोसी थी। पामबीच की सांतवी मंजिल पर मैं और रिवेरा की सांतवी मंजिल पर वो रहती थीं। कितना अजीब है ना जब आप यंग होते हो ते सबकुछ आपको मिलता है, लोग आपको ढेर सारा प्यार देते हैं बहुत तारीफ करते हैं। फिर आप अकेले हो जाते हो। कितना दुख भरा है ये सब।

रॉक ऑन 2 के लिए क्या तैयारियां चल रही हैं?

फिल्हाल मैं समेंथा एडवर्ड से मैं अभी रॉक फ्लेवर की क्लासेस ले रही हूं। मैं अपनी आवाज को ढूंढ रही हूं। बहुत मजा आता है उनके द्वारा दी गयी एक्ससाइसेज करने में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X