आशिकी 2 के लिए गाते वक्त थोड़ा प्रेशर जरुर था: अर्जित सिंह

मुंबई। 1990 में भट्ट कैंप की रिलीज हुई फिल्म आशिकी जोकि एक म्यूसिकल हिट फिल्म थी का सीक्वल आशिकी 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहा है। आशिकी 2 में अपनी आशिकी का जलवा दिखाने आ रहे हैं आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर। आशिकी के गानों के फैन रह चुके लोगों को इसके सीक्वल यानी आशिकी 2 के गानों से भी काफी उम्मीदे हैं। फिल्हाल आशिकी 2 के गाने तुम ही हो ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। आशिकी 2 के इस गाने तुम ही हो सिंगर अर्जित सिंह से आशिकी 2 फिल्म पर काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें आशिकी फिल्म के गाने बेहद पसंद थे और आशिकी 2 के लिेए गाने गाते वक्त उन्हें किसी तरह की नर्वसनेस नहीं थीं हालांकि उन्हें थोड़ा दबाव जरुर महसूस होता था। अर्जित सिहं से वन इंडिया की रिपोर्टर सोनिका मिश्रा से एक्सक्लुसिव बातचीत के दौरान अर्जित ने आशिकी 2 को लेकर कई बातें शेयर कीं।

पेश हैं अर्जित सिंह के इंटरव्यू की कुछ रोचक बातें।

आशिकी एक म्यूजिकल हिट फिल्म थी। इसके सीक्वल आशिकी 2 के लिए काम करते वक्त क्या आपके अंदर किसी तरह की नर्वसनेस थी?

नर्वनसनेस नहीं थी। क्योंकि मुझे पता ही नहीं था कि ये आशिकी 2 का गाना है। जीत गांगुली जी हमेशा ही मुझसे काम कराते थे और उन्होंने मुझे इस बार भी अपने साथ काम करने का मौका दिया। भट्ट साहब को भी मेरा गाना पंसद आया और उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए गाना गाने को कहा। आशिकी 2 में काम करना मेरे लिेए एक बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा। मेरे लिये आशिकी 2 के लिेए काम करना एक नया प्रोजेक्ट जैसा ही था। हां मुकेश भट्ट और बाकी फिल्म से जुड़े लोगों की तरफ से कहा गया था कि फिल्म के गाने बेहतरीन होने चाहिए इसलिए थोड़ा दबाव जरुर था।

जब पहली बार आपको आशिकी 2 के लिए काम करने को कहा गया तो आपका रिएक्शन क्या था?

मुझे बताया गया था कि भट्ट कैंप को अपनी फिल्म के लिए एक बेहतरीन आवाज की तलाश है। जीत गांगुली और महेश भट्ट ने मेरी आवाज सुनी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म में मैं गाना गाऊं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस बात को किसी को भी बताना नहीं। ये बात सिक्रेट रहनी चाहिए। बाद में मुझे पता चला कि ये गाने आशिकी 2 के लिेए बन रहे हैं। तो मुझे काफी उत्सुकता हुई। वैसे तो मैंने पुरानी आशिकी फिल्म देखी नहीं है लेकिन उसके गाने जरुर सुने हैं। वो बेहतरीन थे। मुझसे कहा गया कि आशिकी एक म्यूसिकल हिट थी और आशिकी 2 के गानों को लेकर भी उन्हें काफी उम्मीदे हैं। भट्ट साहब ने कहा कि तुम चार बार गाना गाओ लेकिन मुझे बेस्ट चाहिए। 2012 से हम आशिकी 2 के गानों को तैयार कर रहे हैं। मुझसे कहा गया कि ये फिल्म बहुत खास है और इसके लिए बेस्ट होना चाहिए।

क्या आपको लगता है कि आशिकी का जादू आशिकी 2 भी दोहरा पाएगी?

(हंसते हुए) ये सवाल तो आपको मुझसे नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक या निर्माता से पूछना चाहिए लेकिन अगर मैं अपने एक्सपीरियंस के हिसाब से कहूं तो पुरानी आशिकी के गाने काफी बेहतरीन थे। कुमार शानू ने गानों को बहुत ही खूबसरती के साथ गाया था। उन गानों में एक अजीब सा सुकून था एक प्यार था। मुझे उसके गाने बेहद पसंद हैं। उसके गाने आज भी हिट हैं। मैंने पुरानी आशिकी तो नहीं देखी क्योंकि वो आज के दौर के हिसाब से काफी ओल्ड लव स्टोरी है। लेकिन अगर उसके गानों ने एक इतिहास रचाया है तो आशिकी 2 के गाने भी आज के दौर के हिसाब से जादू चला ही रहे हैं। तुम ही हो गाने ने अभी तक इंटरनेट की दुनिया में एक जादू ही चला रखा है।

आशिकी 2 फिल्म में आपका पसंदीदा गाना कौन सा है?

आशिकी के सभी गाने मुझे पसंद हैं। आज तक कभी भी मेरे अपने गाये हुए गाने मेरे फेवरेट नहीं रहे क्योंकि उस गाने की इतनी रिहर्सल्स कर लेता हूं कि वो पसंदीदा नहीं रह जाता। लेकिन आशिकी का तुम ही हो गाना मुझे बहुत पसंद है। ये गाना सुनकर एक सुकन का एहसास होता है। इसके अलावा मुझे पिया आये ना भी बेहद पसंद है हालांकि इसे मैंने नहीं गाया है बल्कि केके ने गाया है लेकिन ये बेहतरीन गाना है। साथ ही सुन रहा है, पिया आये ना, आसान नहीं यहां गाने भी बेहतरीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X