INTERVIEW: मैंने शाहरुख खान से उनका स्टारडम छीन लिया और कहा, अब तुम बउआ हो- आनंद एल राय
21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है फिल्म 'जीरो'। शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों को लिए कुछ अलग लेकर आ रहे हैं निर्माता- निर्देशक आनंद एल राय। तनु वेड्स मनु, रांझणा, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्में देने के बाद आनंद एल राय से अब दर्शकों की उम्मीद भी काफी बढ़ चुकी है। शाहरुख के साथ आनंद अपनी इस फिल्म को बेहद खास बताते हैं।
ज़ीरो पर बात करते हुए आनंद एल राय ने कहा, यह फ़िल्म बनाने का मकसद ही ये बताना था कि हर चीज़ परफेक्ट नहीं होती और परफेक्शन से खुशी मिले ये ज़रूरी नहीं। हम सबमें कुछ कमज़ोरी होती है और हमें उसके साथ ज़िंदगी सेलिब्रेट करना चाहिए। इस फ़िल्म में सभी किरदार अधूरे हैं, लेकिन वो आपकी नज़र में अधूरे हैं, वो अपनी ज़िंदगी में खुश हैं। Let's celebrate incompleteness.

जीरो के प्रमोशन शुरु हो चुके हैं। ऐसे में फिल्मीबीट ने आनंद एल राय से खास बातचीत की, जहां उन्होंने ज़ीरो, शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती और फिल्म निर्माण पर खुलकर बातें की।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications