चंडीगढ़ बन गया पाकिस्तान

एनजीओ ग्लोबल हयूमन राइटस काउंसिल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कड़े प्रदर्शन के चलते इस फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन फिर से इस फिल्म की शूटिंग चंडीगण में शुरू हो चुकी है। आज ओसामा की हवेली का दृश्य फिल्माया जाएगा। टीम, कैमरे और सेटअप की तैयारी के साथ मौके पर पहुंच चुकी है।
इससे पहले कई हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। ऑस्कर विजेता हॉलीवुड निर्देशक कैथरिन बिगलो लादेन पर आधारित अपनी फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं।
इन लोगों ने कैमरे बंद करने के लिए यूनिट के सदस्यों से हाथापाई भी की। इन संगठनों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म के लिए पूरे चंडीगढ़ को पाकिस्तान के रूप में दिखाया गया है। लेकिन बाद फिर फिल्म क्रू शूटिंग के लिए इजाजत मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications