मैडोना की जगह ले रही हैं लारा

स्टोन ने मैडोना के अच्छे दोस्त माने जाने वाले फैशन डिजाइनर मार्क जैक्ब्स से '2010 स्प्रिंग-समर' विज्ञापन अभियान का काम भी हथिया लिया है। पहले इस क्लेक्शन का विज्ञापन मैडोना किया करती थीं।
लगभग तीन दशक तक फैशन और पॉप संगीत की दुनिया में छाई रहने वाली मैडोना के लिए यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है क्योंकि बढ़ती उम्र का असर अब उनके पेशेवर जीवन पर दिखने लगा है।
स्टोन द्वारा उनके हिस्से के दो विज्ञापन हथियाने की घटना मैडोना जैसी सुपस्टार के लिए एक युवा प्रतिस्पर्धी के हाथों मिली हार से कहीं अधिक है। इसका कारण यह है कि सफलता की इस ऊंचाई तक पहुंचकर कोई भी महान शख्सियत इस तरह अपने से आधी उम्र के किसी व्यक्ति से हारना नहीं चाहता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications