TEASER: दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म.. xXx.. धमाकेदार एक्शन!
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण के पहली हॉलीवुड फिल्म 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में दीपिका को सेरेना उनगेर की भूमिका में देखा जाएगा, जहां फैंस उन्हें जबरदस्त एक्शन करते देंखेगे।
इस टीजर वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, ''xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' के लिए तैयार हैं? ट्रेलर अगले दो दिन में।" कोई शक नहीं कि दीपिका की इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हों भी क्यों ना.. आखिर प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका ही बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की ओर रूख करने वाली एक्ट्रेस हैं।
दीपिका को मिली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म.. ऐश्वर्या राय OUT.. फाइनल है!
यह फिल्म डी.जे.कारुसो के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 2002 में आई फिल्म 'xXx' और 2005 में आई फिल्म 'xXx: स्टेट ऑफ द यूनियन' की सीक्वल है। 'xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर कैज' 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।
यहां देंखे फिल्म का पहला टीजर-


Click it and Unblock the Notifications

