वर्थिंगटन को पसंद है कपड़े उतारना

By Staff

हॉलीवुड फिल्म निर्देशक जेम्स कॉमरान की थ्री डायमेंशनल फिल्म 'अवतार' में मुख्य अभिनेता सैम वर्थिंगटन हैं। उन्होने फिल्म में स्ट्रिपिंग सीन्स दिये हैं। इस बाबत उनका कहना है कि उन्होने ये सीन काफी एंजॉय किये क्योंकि उन्हे नग्न होना पसंद है। फिल्म में सैम का किरदार जैक सुली का है जो इंसानी दिमाग और नीले रंग की एलियन शारीरिक संरचना का अद्भुत अवतार है।

वर्थिंगटन खुद को जैक के रूप में विश्वसनीय दिखाना चाहते थे। इसके लिए उन्होने सिर्फ तकनीक का सहारा लेना सही नहीं समझा। सैम अवतार के बारे में कहते हैं कि इसमें कुछ भी खास नहीं है। बस मैने एक पतला कपड़ा डाला हुआ है। जिसे नीले रंग से पेंट किया गया है। सैम कहते हैं कि जब मैं ये सोचता हूं कि मैं इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं तो मेरे लिए ये चीजें नगण्य हो जाती हैं। मैं ये सब उतनी बार कर सकता हूं जितने बार जेम्स चाहें।

वर्थिंगटन कहते हैं कि वह इस भारी भरकम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन कर काफी खुश हैं। क्योंकि इस फिल्म के साथ ही उनकी जिंदगी बदल गयी है। वह कहते हैं कि मुझे ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म को करने से पहले मैं सोया हुआ था। जेम्स ने मुझे गहरी नींद से जगाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X