जवान है वुडी की रचनात्मकता: फ्रीडा पिंटो

फ्रीडा ने वुडी की फिल्म 'यू विल मीट ए टॉल, डार्क स्ट्रेंजर' में अभिनय किया है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने 1935 में जन्मे वुडी के निर्देशन में फिल्म में काम करने का निर्णय कैसे लिया, तो 26 वर्षीय फ्रीडा ने कहा, "वह मेरे दादाजी जितने उम्रदराज हो सकते हैं लेकिन जहां तक उनकी रचनात्मकता का सवाल है तो वह अब भी युवा है।"
यहां आयोजित 41वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रविवार को इस फिल्म का प्रदर्शन हुआ था। फ्रीडा ने बताया कि इस फिल्म में अभिनय का मौका पाने के लिए उन्होंने ऑडीशन दिया था।
उन्होंने कहा, "मैं मेरी फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के प्रचार के लिए लास एंजेलिस जा रही थी तब मेरे एजेंट ने मुझे न्यूयार्क में वुडी एलेन से ऑडीशन के लिए मिलने को कहा। मैं अचम्भित थी, मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी।"
फ्रीडा कहती हैं कि ऑडीशन के तीन दिन बाद उनके पास वुडी के कार्यालय से फोन आया और उन्हें सूचना दी गई कि वह फिल्म में दिया के किरदार के लिए चुन ली गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











