'वोल्वेरिन' को भारत में जबरदस्त शुरूआत

अमेरिका में यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई है। इसने पहले सप्ताह में अमेरिका में 16 करोड़ डॉलर और विश्व भर में 35 करोड़ डॉलर की कमाई की है। भारत में इस फिल्म में एक सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने का रिकार्ड स्थापित किया है।
कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'एजिल्स एंड डेमन्स', 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'द डार्क नाइट' और 'इंडियाना जोंस एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता कंपनी-20 सेंचुरी फॉक्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म को अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में तैयार किया गया है।
जैकमैन के अलावा इस फिल्म में लीव श्राइबर, डोमिनिक मोनाघन, विल आईएम और रेयान रेनॉल्ड्स ने काम किया है। इस फिल्म के निर्देशक डेविन हुड हैं।
एक्स मेन ओरिजिंस वोल्वेरिन डोमिनि भारत लीव श्राइबर हग जैकमैन हालीवुड dominic monaghan gavin hood hollywood hugh jackman liev schreiber ryan reynolds willim x men origins wolverine


Click it and Unblock the Notifications