'विदरस्पून से शादी करनी है मुझे'

By Jaya Nigam

Reese Witherspoon
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री रीसी विदरस्पून से शादी करने के लिए उनके ब्वायफ्रेंड बेताब हैं लेकिन विदरस्पून हैं कि उन्हे भाव ही नहीं दे रहीं। विदरस्पून फरवरी से हॉलीवुड एजेंट जिम टोथ के साथ समय बिता रही हैं। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक टोथ की एक्स गर्लफ्रेंड ने खुलासा किया है कि टोथ विदरस्पून के साथ घर बसाने के लिए बेकरार हैं।

टोथ विदरस्पून के साथ अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। एक साल पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी तभी से वह जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। हालांकि विदरस्पून अभी शादी के पचड़े में नहीं पड़ना चाहतीं। रीसी का पहला विवाह बहुत कम उम्र में हो गया था और अब वह दूसरा तलाक नहीं चाहतीं इसलिए वह शादी का फैसला सोच-समझ कर लेंगी।

विदरस्पून दिसम्बर में ही अभिनेता जेक गेलेनहाल से अलग हुई हैं। इससे पहले भी वह रियान फिलिप के साथ विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। फिलिप से उनके दो बच्चे हैं। अब वह दोबारा तब तक विवाह नहीं करना चाहतीं जब तक कि उन्हें नए संबंध के कायम रहने का 100 प्रतिशत भरोसा नहीं होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X