एमी वाइनहाउस फिर पहुंची अस्पताल

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 26 वर्षीय वाइनहाउस अपने घर में मुंह के बल गिर पड़ी थीं। इससे उनके माथे में भी काफी चोट आई है। उनके सहयोगियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक एमी शराब पीकर गलियारे में चल रही थीं तभी वह गिर गईं। उन्हें सीने में और पसलियों में दर्द महसूस हो रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











