एमी नहीं करेंगी लंदन में कार्यक्रम

वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक एमी को अपनी रिकार्ड कंपनी आइलैंड की 50वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदर्शन करना था।
कंपनी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, "एमी वाइनहाउस के प्रबंधन ने अफसोस के साथ कहा है वह कार्यक्रम में प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी। वह अपने उन प्रशंसकों से क्षमा चाहती हैं जिन्होंने शो के टिकट खरीदे थे। उनके टिकट के पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











