फिर विवादों में फंसी वाइनहाउस

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक जब 26 वर्षीय गायिका गुरुवार को अपने वकील के साथ एक पुलिस स्टेशन पहुंची तो उनपर हमले का आरोप तय किया गया। उन्होंने बकिंघम शायर में एक शो के दौरान थियेटर के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। वह स्वैच्छा से अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं।
वाइनहाउस की पेशी 20 जनवरी को होगी। थियेटर में 'सिंड्रेला' शो के दौरान वाइनहाउस उत्तेजित हो गईं थीं और शो के कलाकारों व थियेटर के कर्मचारियों पर चिल्लाने लगी थीं। जब उन्हें अलग ले जाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रबंधक पर हमला कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











