Will Smith पर यौन शोषण का केस दर्ज, वायलिनिस्ट का आरोप- मेरे साथ एक साल से...

Will Smith Sexual Harassment: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ इस समय मुश्किल में फंसे हुए हैं। उनके साथ म्यूजिकल टूर में काम कर चुके वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने उन पर यौन शोषण और गलत व्यवहार के आरोप लगाए हैं। ब्रायन ने यह मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा दिया है। साथ ही उन्होंने विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी पर भी गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।

Will Smith Sexual Harassment

ब्रायन किंग जोसेफ ने साल 2025 में विल स्मिथ के म्यूजिकल टूर 'बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी' में परफॉर्म किया था। ब्रायन का कहना है कि टूर के दौरान विल स्मिथ का बर्ताव उन्हें डराने वाला लगा और वह मानसिक तनाव में रहने लगे।

होटल रूम में मिला अजीब सामान

ब्रायन के मुताबिक, मार्च 2025 में लास वेगास में वह जब अपने होटल रूम में पहुंचे तो वहां कुछ अजीब चीजें मिलीं। कमरे में एक नोट रखा था, जिस पर लिखा था - "सिर्फ हम दोनों" और दिल बना हुआ था। इसके अलावा वहां बीयर की बोतल, वाइप्स, किसी और के नाम की एचआईवी की दवा और अस्पताल से छुट्टी के कागज पड़े थे।

यह सब देखकर ब्रायन घबरा गए और उन्होंने तुरंत होटल की सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को बताया। लेकिन उनका आरोप है कि किसी ने उनकी बात गंभीरता से नहीं ली।

मदद के बजाय टूर से निकाला

ब्रायन का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। उल्टा उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया और कुछ ही दिनों बाद उन्हें टूर से बाहर कर दिया गया। मैनेजमेंट ने कहा कि टूर अब दूसरी दिशा में जा रहा है, लेकिन ब्रायन का दावा है कि उनकी जगह तुरंत दूसरे वायलिनिस्ट को रख लिया गया।

पहले से चल रहा था गलत व्यवहार?

ब्रायन ने यह भी कहा कि नवंबर 2024 में पहली मुलाकात के बाद से ही विल स्मिथ का व्यवहार ठीक नहीं था। उन्होंने दावा किया कि स्मिथ कहते थे कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता है, जो किसी और के साथ नहीं है। ब्रायन ने टूर के दौरान अपना बैग और होटल की चाबी गायब होने की घटना को भी शक के तौर पर बताया है।

फिलहाल यह मामला कोर्ट में है। इन आरोपों पर अभी तक विल स्मिथ या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। सच क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।

More from Filmibeat

Read more about: will smith bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X