ओबामा का किरदार निभाएंगे विल
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने कहा है कि यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वे पर्दे पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा का किरदार निभाएंगे।
लंदन में अपनी नई फिल्म 'सेवन पाउंड्स' के प्रीमियर के दौरान स्मिथ ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वे ओबामा का किरदार निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्दे पर किरदार निभाना आसान है लेकिन वास्तविक जीवन में राष्ट्रपति बनना बेहद कठिन है।
स्मिथ ने कहा कि पर्दे पर किरदार निभाने में मजा आता है लेकिन वास्तविक जिंदगी में उसे निभाना बेहद कठिन है क्योंकि उस समय हमें खुद कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











