Will Smith Kiss: विल स्मिथ ने खड़ा किया नया बवाल, थप्पड़ कांड के बाद Lip Lock, भड़के पत्नी के...

Will Smith Kiss Controversy

Will Smith Kiss Controversy: अमेरिकन एक्टर, रैपर और फिल्म प्रोड्यूसर विल स्मिथ ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। विल स्मिथ का एक नया वीडियो सामने आया है इस वीडियो में वो सिंगर इंडिया मार्टिनेज को मियामी में हुए अवॉर्ड शो में किस करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गाना गाते-गाते बेहद नजदीक आ जाते हैं और फिल विल उन्हें किस करने की कोशिश करते हैं। हालांकि पहले तो इंडिया दूर चली जाती हैं लेकिन फिर दोनों लिप लॉक करते हैं। ये बात नेटिजंस को नागावार गुजर रही है। खासतौर पर हॉलीवुड एक्टर की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में विल विवादों में थे, जब उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड शो में होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था।

ये वीडियो मियामी में हुए Premio Lo Nuestro अवॉर्ड शो का है। स्टेज पर स्पेनिश सिंगर इंडिया मार्टिनेज और हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ थे। दोनों 'फर्स्ट लव' गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी वे एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो Kiss करने वाले हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद विल स्मिथ की खूब थू-थू हो रही है। उनकी वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के फैंस इसे 'शर्मनाक' बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनुचित। भले ही वह 'मनोरंजन' ही क्यों न हो।' एक और ने कॉमेंट किया, 'ये पूरी बात क्रिंज है।' एक ने उनकी वाइफ का जिक्र करते हुए लिखा कि इसीलिए ये अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, एक्टर के कुछ फैंस कह रहे हैं कि वो खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: will smith
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X