40 सेकंड की गलती ने बिगाड़ा खेल! इस बड़े सुपरस्टार को सुपरकार Bugatti खरीदने पर लगा बैन, किया ब्लैकलिस्ट

Tom Cruise

Tom Cruise banned from Bugatti: हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) एक्शन फिल्मों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। महंगी सुपरकार्स और एडवेंचर स्टंट उनके शौक का हिस्सा रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उन्हें दुनिया की सबसे लग्जरी कार ब्रांड्स में से एक Bugatti की गाड़ियां खरीदने की इजाजत नहीं है।

2006 का किस्सा

यह पूरा मामला साल 2006 का है। उस समय Mission: Impossible 3 की प्रीमियर पार्टी में टॉम क्रूज अपनी Bugatti Veyron से पहुंचे थे। उस कार की कीमत तब 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी।

लेकिन रेड कार्पेट पर उनके साथ एक मजेदार हादसा हो गया। टॉम क्रूज करीब 40 सेकंड तक कार का पैसेंजर डोर नहीं खोल पाए। कैमरे के सामने हुई यह घटना तुरंत मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गई।

Bugatti क्यों नाराज हुई?

फैंस के लिए यह पल हंसी-मजाक का था, लेकिन Bugatti को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। कंपनी को लगा कि यह घटना उनके ब्रांड और कार की इमेज के लिए गलत मैसेज है। इसी वजह से खबरों में दावा किया गया कि कंपनी ने टॉम क्रूज का नाम ब्लैकलिस्ट कर दिया और उन्हें आगे कोई भी Bugatti खरीदने से रोक दिया।

सिर्फ टॉम क्रूज ही नहीं

टॉम क्रूज के अलावा और भी कई बड़े सेलेब्रिटीज को लग्जरी कार कंपनियों से बैन झेलना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम कार्दशियन और जस्टिन बीबर भी इस लिस्ट में शामिल रहे हैं।

Bugatti के सख्त नियम

Bugatti सिर्फ कार बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके लिए कार के मालिक का बर्ताव और मेंटेनेंस भी उतना ही अहम है। Bugatti कार की सालाना सर्विसिंग कॉस्ट करीब 21,000 डॉलर होती है। हर 10,000 मील के बाद टायर बदलना जरूरी होता है। उनके मौजूदा मॉडल्स जैसे Chiron और Divo की कीमत 3 मिलियन से 12.5 मिलियन डॉलर तक होती है। यानी Bugatti के लिए सिर्फ पैसा होना काफी नहीं है, बल्कि ब्रांड की इमेज और जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है।

More from Filmibeat

Read more about: tom cruise
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X