K-Pop फैंस के लिए शॉकिंग खबर! ENHYPEN के Heeseung ने छोड़ा ग्रुप, आखिर क्या है असली वजह?
ENHYPEN member Heeseung exit: साउथ कोरियाई पॉप म्यूजिक यानी K-pop की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय K-pop ग्रुप ENHYPEN के सदस्य Lee Heeseung ने अचानक ग्रुप छोड़ने का फैसला कर लिया है। 24 साल के इस सिंगर के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया है।

बैंड के फैंस, जिन्हें ENGENEs कहा जाता है, सोशल मीडिया पर लगातार अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं। कई फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं और उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि ग्रुप का एक अहम सदस्य अब इसका हिस्सा नहीं रहेगा।
BELIFT Lab statement: बयान में क्या कहा
ENHYPEN की एजेंसी BELIFT Lab ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी के अनुसार, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि लंबे समय तक चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
एजेंसी ने बताया कि Heeseung अब अपने सोलो म्यूजिक करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और एक अलग म्यूजिकल पहचान बनाना चाहते हैं।
कंपनी ने बयान में कहा कि ENHYPEN के भविष्य और दिशा को लेकर सभी सदस्यों के साथ विस्तार से बातचीत की गई थी। इसी दौरान यह साफ हुआ कि Heeseung की अपनी अलग म्यूजिकल सोच और विजन है, जिसका सम्मान करते हुए यह फैसला लिया गया।
K-pop group ENHYPEN update: 2020 में बना था ENHYPEN
ENHYPEN की शुरुआत 2020 में हुई थी और बहुत ही कम समय में यह ग्रुप नई पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय K-pop बैंड्स में शामिल हो गया।
अपनी दमदार परफॉर्मेंस, स्टेज प्रेजेंस और हिट गानों की वजह से इस ग्रुप ने दुनियाभर में बड़ी पहचान बनाई।
ग्रुप को कई बड़े म्यूजिक अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, जिनमें Daesang और Bonsang जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं।
Heeseung को इस सात सदस्यीय ग्रुप का सबसे सीनियर सदस्य माना जाता था और वह लीड सिंगर के तौर पर अहम रोल निभाते थे।
Heeseung handwritten letter to fans: इमोशनल नोट
ग्रुप छोड़ने के बाद Heeseung ने अपने फैंस के नाम एक हैंडरिटन नोट भी शेयर किया। इस नोट में उन्होंने अपने फैसले की वजह बताई और ENGENEs को हमेशा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा।
हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर बहस भी शुरू हो गई। कई लोग अलग-अलग वजहों को लेकर कयास लगा रहे हैं।
कुछ फैंस का मानना है कि म्यूजिक की दिशा को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ग्रुप के बेहद व्यस्त शेड्यूल के कारण व्यक्तिगत योजनाओं को आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा होगा।
Enhypen Members: 6 मेंबर्स के साथ आगे बढ़ेगा ENHYPEN
Heeseung के जाने के बाद अब ENHYPEN छह सदस्यों के साथ आगे बढ़ेगा। मौजूदा लाइनअप में Jay, Jake, Sunghoon, Sunoo, Jungwon और Ni-Ki शामिल हैं।
एजेंसी ने साफ किया है कि बाकी सदस्य ग्रुप के तौर पर काम जारी रखेंगे और अपने नए म्यूजिक व परफॉर्मेंस के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।
हालांकि, Heeseung के अचानक इस फैसले ने K-pop इंडस्ट्री और ENGENEs के बीच हलचल जरूर मचा दी है। अब फैंस को उनके सोलो म्यूजिक करियर का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












