एम्मा वॉटसन का नया हीरो
हैरी पॉटर की हरमायनी को कौन नहीं पहचानता। एम्मा आजकल अमेरिका में आर्ट्स और लिट्रेचर की पढ़ाई कर रही हैं। वैसे 19 साल की वाटसन के ब्वॉयफ्रेंड जय बैरीमोर हैं। 23 साल के जय को चिंता है कि एम्मा अमेरिका में रह कर उन्हे भूल जाएंगी।
एम्मा आजकल एक नये हीरो के साथ बिजी हैं। एम्मा के नये हीरो उन के क्लासमेट हैं। राफेल कैब्रियन स्पेनिश रॉक स्टार हैं। स्पैनिश रॉक गुप के ड्रमर रॉफेल ड्रामा और म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों में खासी बनती है। हाल ही में दोनों एक हॉकी मैच एंजॉय करते हुए देखे गए।
अब ऐसे में जय की चिंता बढ़नी नैचुरल है। दोनों का रिश्ता अभी सिर्फ 18 महीने पुराना है। हालाँकि जय इस रिश्ते को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। अम्मा को अमेरिका गए अभी सिर्फ दो महीने बीते हैं पर जय कई बार एम्मा से मिलने अमेरिका जा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications