पॉप सिंगर व्हिट्नी ह्यूस्टन की रहस्यात्मक मौत

ह्यूस्टन लॉस एंजेलिस स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल के एक कमरे में शनिवार को मृत पाई गईं। वो काफी समय पहले से नशीली दवाओं का सेवन कर रही थी। इससे छुटाकारा पाने के लिए वह कई बार पुनर्वास केंद्र में भी रह चुकी थीं। लेकिन अभि तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है।
ह्यूस्टन की मौत पर पॉप गायिका लेडी गागा ने कहा, 'उनकी आवाज संगीत की सभी शैलियों में सटीक बैठती थी। एक आवाज जो स्वर्गिक उपहार थी, वह जहां से आई थी वापस चली गई।'
नशीले पदार्थो के सेवन के चलते ह्यूस्टन के जीवन में पहले से ही काफी उथल पुथल से भरी थी। सिंगर बॉबी ब्राउन के साथ उनकी शादी भी सामान्य नहीं रही। काफी समय से वो अवसाद में भी रही। जिससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने नशे का सहारा लिया। अपने कैरियर के शिखर के दिनों में ह्यूस्टन को कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें दो एमी, छह ग्रैमी सहित 415 पुरस्कार मिले।
गायिका के तौर पर कई पुरस्कारों की विजेता ह्यूस्टन अभिनेत्री, मॉडल एवं निर्माता भी थीं। ह्यूस्टन ने वर्ष 1992 में फिल्म 'द बाडीगार्ड' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा और उन्हें अपनी भूमिका के लिए काफी सराहना मिली।


Click it and Unblock the Notifications











