चूजों ने शकीरा को शाकाहारी बनाया

शकीरा का कहना है कि जब से उन्हें चार चूजे पालने के लिए दिए गए थे, उन्होंने मांसाहारी भोजन नहीं करने का फैसला किया था।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने शकीरा के हवाले से लिखा है, "चूजे मेरे काफी करीब आ गए थे। मैंने उन्हें नाम भी दे दिया है। उनके कारण एक तरह से मैंने मांसाहारी भोजन करना छोड़ दिया था।"
इस घटना के कुछ समय बाद ही हालांकि शरीका ने फिर से मांसाहारी भोजन करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने पर नियंत्रण नहीं रख सकीं।
शकीरा ने कहा, "मैंने पूरे एक महीने तक मांसाहारी भोजन नहीं किया। मैंने बहुत कोशिश की कि इस आदत को बनाए रखूं लेकिन अंत में मैं हार गई।"
शकीरा ने कहा कि वह दोबारा मांसाहारी बनकर खुश हैं लेकिन वह कभी भी अपने पालतू चूजों को नहीं मारेंगी।
बकौल शकीरा, "मैं इन्हीं चूजों की वजह से एक महीने तक शाकाहारी बनी रही लेकिन अब जबकि मैं दोबारा मांसाहारी बन गई हूं, मैंने कसम ली है कि मैं उन चूजों को कभी नहीं मारूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications