GUESS:ब्रैड पिट, शाहरूख खान में क्या है कॉमन...HINT: फैन
[हॉलीवुड] ब्रैड पिट का फैन कौन नहीं होगा। और शाहरूख खान तो खैर....पूछना ही बेमानी है। लेकिन आपके इन फेवरिट दो सुपरस्टार्स में कुछ कॉमन है। दोनों का मेकअप। अब साफ बात है उम्र के हिसाब से मेकअप पर तो ध्यान देना ही पड़ेगा। तो ब्रैड पिट के मेकअप मैन फैन में शाहरूख खान का मेकअप कर रहे हैं।
ऐसा भी हो सकता है कि आपको फैन के शाहरूख खान में कहीं ना कहीं ब्रैड पिट की झलक मिल जाए। वैसे ऐसा होगा नहीं क्योंकि आज कल फिल्में बहुत ही ज़्यादा सोच विचार कर बनाई जाती है। लेकिन शाहरूख अपने मेकअप मैन से बहुत खुश हैं।
तो अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी बराक ओबामा- मिशेल की Love Story!
ग्रेग कैनम ऑस्कर विजेता हैं और शाहरूख खान की फैन के लिए उन्होंने कम से कम तीन बार मुंबई के चक्कर काटे हैं। और फिर जाकर उन्होंने शाहरूख का लुक फाइनल किया है। फिल्म में शाहरूख की बॉडी लैंग्वेज से लेकर हाव भाव तक पर काम किया गया है।
वैसे इससे पहले ग्रेग सात खून माफ में प्रियंका चोपड़ा का भी मेकअप कर चुके हैं। वहीं उन्होंने ब्रैड पिट को द क्यूरियस केस ऑफ बेन्जामिन बटन के लिए तैयार किया था।
ALSO READ: हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!


Click it and Unblock the Notifications














