कर्टनी लव ने गीत में उड़ेली मन की पीड़ा

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कर्ट कोबेन की विधवा लव ने अपने मन की पीड़ा अपने नए गाने 'नेवर गो हंगरी' के जरिए बयां की है। इस गीत में लव ने लिखा है कि एक समय ऐसा भी था कि वह अपनी 17 वर्षीय बेटी के लिए चाहकर भी कुछ खरीद नहीं पाती थीं।
लव के मुताबिक विपन्नता के दिनों में कोई उनका मददगार भी नहीं था। लव का कहना है कि धन के लिए कई लोगों ने उन्हें धोखा दिया। 45 वर्षीय लव का कहना है कि उन्होंने लोगों पर भरोसा किया लेकिन उन्हीं के द्वारा छली गईं। यही नहीं महिला होने के नाते उनका शोषण भी किया गया।
बकौल लव, "मेरे पास पैसा क्यों नहीं था। इसका बहुत आसान जवाब है। विधवा होने के कारण मेरा शोषण किया गया। गाते वक्त मेरा शोषण नहीं होता था लेकिन वित्तीय आधार पर लोग जमकर मेरा शोषण करते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications