एएफआई पुरस्कारों में नामित नेओमी, वर्थिंग्टन
हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वॉट्स तथा अभिनेता सैम वर्थिग्टन और क्लाइव ओवन आस्ट्रेलियन फिल्म इंस्टीट्यूट (एएफआई) पुरस्कारों के लिए नामांकित किए गए हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक वॉट्स को फिल्म 'मदर एंड चाइल्ड' के लिए नामांकित किया गया है जबकि ओवेन को 'द ब्वाएज आर बैक' में शानदार अभियन के लिए इन पुरस्कारों की दौड़ में शामिल किया गया है।
इसी तरह वर्थिग्टन को मशहूर फिल्म 'अवतार' में यादगार भूमिका के लिए इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में वर्थिंग्टन के अलावा साइमन बेकर, रेयान क्वान्टेन और कोडी स्मिट मैक्फी भी नामांकित हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा दिसम्बर में मेलबर्न में होनी है।


Click it and Unblock the Notifications












