रे़डक्लिफ, वॉटसन की कमाई सबसे ज्यादा
'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री एम्मा वॉटसन और इसी श्रृंखला की फिल्मों के अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ हॉलीवुड में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले कलाकार हैं। 'वेनिटी फेयर' पत्रिका ने हॉलीवुड में सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाले जिन 40 कलाकारों और फिल्मकारों की सूची जारी की है, उसमें बतौर अभिनेत्री और अभिनेता वॉटसन और रेडक्लिफ का नाम सबसे ऊपर है।
वॉटसन और रेडक्लिफ की उम्र 19 वर्ष है और दोनों ने पिछले वर्ष 3.1 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। 40 लोगों की सूची में वॉटसन को हालांकि 14वां स्थान मिला लेकिन उनसे ऊपर कोई भी अभिनेत्री नहीं है। वॉटसन ने पिछले वर्ष कैमरून डियाज, एंजेलीना जोली और साराह जेसिका पार्कर जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से अधिक कमाई की है।
'ट्रांसफारमर्स' श्रृंखला की फिल्में बनाने वाले निर्देशक माइकल बे इस सूची में सबसे ऊपर हैं। बे की आमदनी 7.8 करोड़ पाउंड आंकी गई है जबकि स्टीवन स्पीलबर्ग ने पिछले वर्ष 5.3 करोड़ पाउंड कमाए। 'अवतार' फिल्म के निर्देशक जैम्स कैमरून इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। कैमरून ने पिछले वर्ष 3.1 करोड़ पाउंड की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











