उच्च शिक्षा जरूर लेंगी एमा वाटसन

वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस बारे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है लेकिन कुछ अंदरूनी सूत्रों का दावा किया है कि वाटसन वहां डोरमैटरी और दाखिले संबंधी कार्यालय गई थीं।
वाटसन ने इसी साल एक साक्षात्कार के दौरान संकेत दिया था कि वह विदेश में शिक्षा अर्जित करना चाहती है।
उन्होंने कहा था, "अमेरिका के विश्वविद्यालयों सहित कुछ विश्वविद्यालयों में मैंने दाखिले के लिए आवेदन किया है। यदि मैं अमेरिका गई तो कला और यदि ब्रिटेन में ही रही तो मैं अंग्रेजी भाषा में स्नातक की डिग्री पाने के लिए अध्ययन करूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications