TRAILER: 'जंगल बुक' के बाद.. 2017 में होगा इस फिल्म का धमाका!
यहां देंखे फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट की ऑफिशियल ट्रेलर। फिल्म 17 मार्च को भारत में भी रिलीज होगी।
बचपन में हम सबने ये एक कहानी जरूरी सुनी है- ब्यूटी एंड द बीस्ट .. किस तरह एक श्रापित राक्षस को एक भोली भाली लड़की से प्यार हो जाता है और फिर होता है चमत्कार। यह कहानी बचपन में हमें काफी रोमांचित कर जाती थी।
बहरहाल, डिज्नी ने इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का काम किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं कि यह सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी आकर्षित करने वाली है। पिछले साल फिल्म 'द जंगल बुक' ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। लिहाजा, इस साल ऐसी उम्मीद ब्यूटी एंड द बीस्ट से लगाई जा सकती है।
BOX OFFICE: सलमान खान हैं किंग.. शाहरूख- अक्षय में बराबर की टक्कर!
एमा वाटसन और डैन स्टीवैंस स्टारर यह फिल्म 17 मार्च 2018 को यूएस, यूके, भारत समेत कुछ और देशों में रिलीज होने वाली है। यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications












