ज्यादा दवाई लेने से हुई जैक्सन की मौत!

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने लिखा है कि पॉप जगत के बेताज बादशाह माने जाने वाले जैक्सन को दर्दनिवारक दवाएं लेने की आदत थी और गुरुवार रात को उन्होंने 'डेमेरोल' नाम की एक दर्दनिवारक दवा का इंजेक्शन लिया था।
विशेषज्ञों के मुताबिक संभवत: डेमेरोल के अत्यधिक सेवन के कारण ही जैक्सन की हृदय गति रूक गई और 50 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई।
वेबसाइट के मुताबिक जैक्सन की जान बचाने के लिए चिकित्सकों ने एक घंटे से भी अधिक समय तक प्रयास किया था।
जैक्सन त्वचा कैंसर से पीड़ित थे। वह इसका इलाज करवा रहे थे। इन सबके बीच जैक्सन ने अगले महीने 'वर्ल्ड टूर कंसर्ट कार्यक्रम' बना रखा था।
जैक्सन के इस महत्वाकांक्षी प्रयास की शुरुआत लंदन से होनी थी। इसके तहत जैक्सन को कुल 50 कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।


Click it and Unblock the Notifications