वारेन बीट्टी की लगभग 13,000 प्रेमिकाएं थीं

किताब के लेखक रॉन बिस्किंड का दावा है कि वॉरेन ने जीवनी को अधिकृत किया है। रॉन का कहना है कि 72 वर्षीय वॉरेन के अपने जीवन में 12,775 महिलाओं से संबंध थे। जबकि 20 वर्ष की आयु तक उनका किसी महिला से संबंध नहीं था।
अभिनेत्री एन्नीट बीन्नींग से विवाह करने वाले वॉरेन के जैन फोंडा, जोएन कोलिन्स, मैडोना, डिएन कीटन और जूली क्रिस्टी से संबंधों की चर्चा आम थी। समाचार पत्र 'हफ्फिंगटन पोस्ट' को दिए एक वक्तव्य में वॉरेन के वकील बरट्रेम फील्ड्स ने वॉरेन द्वारा किताब को अधिकृत करने की बात से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











