हैल बेरी के खिलाफ आक्रोश

By Staff

मोंट्रियल हवाई अड्डे पर सोमवार को सुरक्षा जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हजारों लोगों के बीच से हॉलीवुड अभिनेत्री हैल बेरी को आगे ले जाए जाने पर कनाडा की पुलिस को कनाडाई यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ऑस्कर से सम्मानित अभिनेत्री अपने परिवार के साथ एयर कनाडा की एक उड़ान से मोंट्रियल से लास एंजेलिस की यात्रा के लिए यहां पहुंची थीं।

बेरी के साथ उनके पुरुष मित्र गैबरिल ऑब्रे और 22 महीने की बेटी नाहला थी। वह परिवार के साथ पंक्ति में रहकर अपनी बारी का इंतजार नहीं कर सकतीं थीं इसलिए एक पुलिस अधिकारी उन्हें तुरंत वहां से निकाल कर ले गया था। हॉलीवुड अभिनेत्री को मिली इस वीआईपी सुविधा ने वहां उपस्थित अन्य यात्री और कनाडावासी गुस्से में आ गए। उन्होंने मोंट्रियल पुलिस पर अवकाश के दिनों में कड़ी सुरक्षा के बीच बेरी को विशेष सुविधा देने की गलती स्वीकार करने का दबाव बनाया।

पुलिस ने शुक्रवार को जारी किए एक निर्देश में अपने अधिकारियों को सुरक्षा जांच के दौरान किसी यात्री को इस तरह की विशेष सुविधा न देने के लिए कहा है। क्रिसमस पर अमेरिकी एयरलाइन पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से पहले ही यात्री सुरक्षा जांच में देरी से जूझ रहे हैं।

कनाडा के हवाईअड्डों पर अमेरिका जाने वाले यात्रियों की वजह से कड़ी सुरक्षा जांच होने से कनाडावासी नाराज हैं। यात्रियों को अपने साथ किसी भी प्रकार का सामान ले जाने की मनाही है और उन्हें हवाईजहाज में प्रवेश से ठीक पहले पूरे शरीर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। सरकार के सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर फुल-बॉडी स्कैनर्स लगाने के निर्देश ने मानवाधिकार संगठनों और वकीलों को और भी नाराज कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X