जी ललचाए रहा ना जाए
हॉलीवुड सेलिब्रिटी विक्टोरिया बेकहम जो पहले स्पाइस गर्ल के नाम से जानी जाती थीं। आजकल अपने डिजाइनर कपड़ों और फैशन के प्रति अपनी सतर्कता के लिए जानी जाती हैं। फैशनेबल फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया बेकहम अपने फैशन सेंस के कारण हर दिन खबरों में बने रहते हैं।
उनकी ये प्रसिद्धि इस बार उन पर भारी पड़ गयी। विक्टोरिया, डेविड की कमाई का काफी सारा हिस्सा अपने और परिवार के डिजाइनर कपडे़ खरीदने पर खर्च करती हैं। उनके कपड़ों की ख्याति सुन-सुन कर किसी चोर का दिल उनके कपड़ों पर आ गया। इस चोर ने विक्टोरिया के घर की और किसी चीज को चुराने लायक नहीं समझा। चोर ने केवल विक्टोरिया के डिजाइनर कपड़ों पर हाथ साफ किया है। ये कपड़े काफी महंगे हैं। इनकी कीमत 630000 डॉलर बतायी जा रही है।
विक्टोरिया इस फैशनेबल चोर से काफी नाराज हैं। लेकिन अब चोर करें भी तो क्या विक्टोरिया के कपड़ों की ख्याति इतनी बढ़ गयी है कि चोरों का दिल भी बेकाबू है।


Click it and Unblock the Notifications