विक्टोरिया करेंगी अंग प्रदर्शन

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार दुनिया की सबसे हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटिज में स्थान रखने वाली विक्टोरिया मशहूर 'जॉर्जियो अरमानी' फैशन ब्रांड के प्रचार अभियान के लिए 1.2 करोड़ पाउंड लेकर अपने शरीर की नुमाइश करेंगी।
विक्टोरियो को 'जॉर्जियो अरमानी' ब्रांड के अंत:वस्त्रों का प्रचार करना है। मजेदार बात यह है कि विक्टोरिया के पति और इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम भी इस ब्रांड के अंत:वस्त्रों का प्रचार कर चुके हैं।
पारिवारिक मित्रों का कहना है कि विक्टोरिया को अपने पति के विज्ञापन प्रचार पर गर्व हुआ था। वे इसे लेकर खासी रोमांचित थीं और यही कारण है कि अरमानी की ओर से प्रस्ताव मिलते ही उन्होंने इसके लिए फौरन हां कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications