पति के साथ रहेंगी विक्टोरिया बेकहम

By Staff

Victoria Beckham, David Beckham
पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम हमेशा अपने फुटबालर पति डैविड बेकहम के साथ रहने की योजना बना रही है। इसीलिए इन गर्मियों में इटली जाने की योजना बना रही है। वहां की फुटबाल टीम के साथ डेविड का अनुबंध है। विक्‍टोरिया चाहती है कि अपने पति एवं फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम के साथ समय बिता सकें।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, विक्टोरिया इस समय अपने तीनों बेटों के साथ लास एंजेलिस में है जबकि डेविड ए सी मिलान के लिए खेल रहे हैं। विक्टोरिया चाहती हैं कि पूरा परिवार एक ही छत के नीचे रहे।

एक सूत्र ने बताया, "विक्टोरिया को पहले मिलान जाकर रहने का विचार नापसंद था लेकिन वह उसे पसंद करती थीं। इसके अलावा वह नहीं चाहतीं कि डेविड को लंबे अर्से तक उनसे और बच्चों से दूर रहना पड़े।"

डेविड गत जनवरी से ही इटली में हैं और वह अगले महीने लास एंजेलिस पहुंचने वाले थे लेकिन समझा जाता है कि एसी मिलान अगस्त में शुरू होने वाले अगले सीजन के लिए भी उनके साथ करार करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X