केट को घर दिलाया विक्टोरिया ने
ब्रिटेन की सुपरमॉडल कैट मॉस को हॉलीवुड में नयी सहेली मिल गयी है। उनकी नयी सहेली बनी हैं, स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम। दोनो की दोस्ती का राज है केट का नया घर।
केट रोज के आने -जाने से ऊब गयीं थीं और अमेरिका के बेवरली हिल्स इलाके में अपना घर लेना चाहती थीं। इस के लिए उन्होने विक्टोरिया से संपर्क किया और उनसे जाना कि वह किस प्रॉपर्टी मैनेजर से अपनी संपत्ति लेती हैं। विक्टोरिया के प्रॉपर्टी मैनेजर की मदद से उन्होने भी अपना नया घर उसी इलाके में ले लिया।
दोनों हॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती न्यूय़ॉर्क के एक फैशन शो के दौरान हुई थी। केट और विक्टोरिया की दोस्ती तब से बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











