विक्टोरिया बेकहम को बेटी चाहिए

डेविड और विक्टोरिया तीन बेटों के माता-पिता हैं लेकिन विक्टोरिया अब अपने घर में बेटी की किलकारी सुनना चाहती हैं। डेविड और विक्टोरिया के तीन बेटे ब्रूकलिन (10 वर्ष), रोमियो (सात वर्ष) और क्रूज (चार वर्ष) हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक विक्टोरिया की बेटी पाने की चाहत उस समय से अधिक बढ़ गई है, जब से उनकी बहन लुइसी ने उन्हें बताया है कि वह गर्भवती हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि विक्टोरिया ने अपने पति डेविड से कह दिया है कि उन्हें इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप के बाद बेटी के लिए प्रयास शुरू कर देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
डेविड बेकहम पॉप स्टार फुटबॉल फैशन विक्टोरिया बेकहम सेलेब्रिटी celebrity david beckham fashion football pop star vicatoria beckham


Click it and Unblock the Notifications











