विक्टोरिया को भाता है लेडी गागा का स्टाइल
पूर्व स्पाइस गर्ल और फुटबालर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम जो खुद भी एक स्टाइल आइकन मानी जाती हैं। उन्हे लेडी गागा के कपड़े और जूते हैरत में नहीं डालते बल्कि वह लेडी गागा की प्रशंसक हैं। विक्टोरिया लेडी गागा के कपड़े पह नने क अनोखे तरीके से बेहद प्रभावित हैं।
विक्टोरिया विवादास्पद पॉप गायिका लेडी गागा के कपड़े पहनने के अंदाज की सराहना करती है। वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विक्टोरिया ने कहा, "जिस तरह से वह (गागा) जूते पहनकर हवाई अड्डों में आराम से चलती हैं, वह काबिलेतारीफ है। मैं उनके पहनावे की सराहना करती हूं।"
उसल्लेखनीय है कि लेडी गागा का फैशन स्टाइल काफी हैरतंगेज है। उनके कपड़े और जूते यहां तक कि हैंडबैग भी हमेशा विचित्र और अदि्भुत होते हैं। कुछ लोगों को नका दूसरों को हैरत में डालने का ये अंदाज काफी भाता है जबकि कई बार वह अपनी पोशाकों और नये-नये हथकंडों के कारण आलोचना का शिकार भी होती हैं। खैर जो भी हो लेडी गागा कि तारीफ अगर विक्टोरिया भी करती हैं तो ये तो मानना ही पड़ेगा कि गागा में कुछ खास है।


Click it and Unblock the Notifications












