सेक्सी केट की खूंखार दरिंदे में वापसी
ब्रिटेन में जन्मी अभिनेत्री केट बेक्किंसेल की हाल में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म है 'खूंखार दरिंदो की वापसी। सोनी पिक्चर्स की यह फ़िल्म मारधाड़ से भरपूर फ़िल्म है जिसमें मुख्य भूमिका में हैं अभिनेत्री केट बेच्किंसेल। केट पहले भी इसी फिल्म की अन्य सीरिज में अभिनय कर चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दर्शकों को केट का एक्शन बहुत ही पसंद आया था और निस्संदेह इस फ़िल्म में भी पसंद आयेगा क्योंकि इस बार यह फ़िल्म दर्शक 'थ्री डी' में भी देख सकेगे।
अनेकों फिल्मों व टी वी पर अभिनय कर चुकी केट को उनके अभिनय के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं। क्या अब दर्शक फिर से इसी सीरीज की चौथी फिल्म को द्रेखना पसंद करेगें ? पूछने पर केट कहती हैं 'हां, क्यूं नही जरूर, उन्ही की पसंद को देखते हुए ही हमने इस फिल्म की नयी सीरीज को दर्शकों के लिए तैयार किया है। इसके अलावा इस फिल्म में उन्हें बहुत कुछ ऐसा भी नया देखने को मिलेगा जो उन्होंने पहले किसी फिल्म में नही देखा होगा। बहुत सारे नए कलाकार भी हैं इस फिल्म में मेरे साथ। फिल्म ट्रीटमेंट भी बिलकुल नया है जिससे दर्शकों का मनोरंजन होगा।
केट ने जब पहली बार एक्शन फिल्म में अभिनय किया था तब उन्हें लोगों की काफी नकारात्मक समीक्षा मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस में उन्हें बहुत सफलता मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक और होरर फिल्म 'वेन हेल्सिंग' में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई एक्शन फिल्मों में काम किया। कितना मुश्किल होता है एक्शन फिल्मों में अभिनय करना। क्या इसके लिए कोई विशेष ट्रेनिंग भी लेनी पड़ती है? केट बताती हैं, 'जब सबसे पहले इस सीरीज की पहली फिल्म में अभिनय किया तब मै बहुत नर्वस थी क्योंकि मैंने पहले कभी भी इस तरह की किसी फिल्म में काम नही किया था। फिल्म के लिए तैयारी भी बहुत की लेकिन अब ऐसा नही है अब दो सप्ताह पहले ही मैंने तैयारी की।
जब केट ने इस सीरीज की पहली फिल्म में अभिनय किया था तब क्या उन्होंने सोचा था कि इस फिल्म की चौथी सीरीज भी दर्शकों तक पहुंचेगी ? केट कहती हैं, नहीं ऐसा कुछ सोचा तो नही था क्योंकि यह फिल्म मेरे खुद के लिए एक प्रयोग था। दर्शकों का ही प्यार है जो चौथी सीरीज अब रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications