..................... Uma Thurman had best kiss with ex-hubby Ethan Hawke | उमा का प्यार, तलाक के बाद भी बरकरार - Hindi Filmibeat

उमा का प्यार, तलाक के बाद भी बरकरार

By Staff

Uma Thurman
हॉलीवुड ग्लैमरस ब्यूटी उमा थर्मन अपनी किसेज को याद कर रही हैं। उनके मुताबिक उनकी ऑनस्क्रीन बेस्ट किसिंग उनके पूर्व पति ईथेन हैवेक के साथ फिल्म गटाका में थी। उमा की यह फिल्म 1997 में आयी थी।

उमा का कहना है कि उनकी ये किस इतनी बेहतर थी क्योंकि हम दोनों एक दूसरे के लिए काफी स्पेशल थे। 39 साल की उमा के अपने पूर्व पति ईथेन से दो बच्चे हैं। उनकी बेटी माया 11 साल की है और बेटा लीवॉन 7 साल का है।

उमा को अपनी यह मूवी बेहद पसंद है। अभिनेत्री उमा पहले गैरी ओल्टमैन के साथ भी शादी कर चुकी हैं। आजकल वह एक मिलनेयर आर्पेड वुसान के साथ बिजी हैं। पर उमा का कहना है कि वह आज भी सिर्फ अपने पूर्व पति ईथेन से ही प्यार करती हैं। ईथेन से उमा का तलाक साल 2004 में हो गया था।

उमा कहती हैं कि 'मैं उस आदमी से सही में प्यार करती हूँ। वो मेरे लिए स्पेशल है। वह मेरे बच्चों का पिता है। मैं उसे हमेशा प्यार करूँगी। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X