उमा थर्मन ने सगाई रोकी
हॉलीवुड अभिनेत्री उमा थर्मन स्विस उद्योगपति ऑर्पेड ब्यूसन से अलग हो गई हैं और अब सगाई नहीं करेंगी।
पत्रिका 'पीपुल' ने मंगलवार को उमा के एक मित्र के हवाले से खबर दी कि उमा और ब्यूसन नवंबर के आखिर में अलग हो गए। दोनों वर्ष 2007 से साथ थे और इस साल के आखिर में सगाई करने का ऐलान किया था।
बीते सितंबर माह में 39 वर्षीय उमा ने कहा कि उनकी ब्यूसन से जल्द शादी करने की कोई योजना नहीं है।
उमा पहले भी शादी कर चुकी हैं, उनके दो बच्चे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











