उक्रेन में गांव का नाम 'माइकल जैक्सन'

समाचार एजेंसी आरआईए नवोस्ती ने देश के जपरोजे क्षेत्र के एक समाचारपत्र के हवाले से बताया है कि गांव का नाम माइकल जैक्सन रखे जाने के बारे में क्षेत्रीय विधायक से चर्चा हुई है। नाम के बारे में बहुत जल्द मतदान कर फैसला किया जाएगा।
समाचारपत्र ने बताया है कि विधायक ने इलाके के 'ओकत्यबरसो' गांव का नाम 'माइकल जैक्सन' रखे जाने के बारे में प्रस्ताव रखा है।
गौरतलब है कि माइकल जैक्सन का शुक्रवार अलसुबह 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











