पीपल्स...एवॉर्ड के नामांकन में छाई 'ट्विलाइट'
'पीपल्स चॉइस अवार्ड्स' के लिए 'ट्वाइलाट' फिल्म की सीक्वेल 'द ट्विलाइट सागा-इक्लिप्स' का आठ श्रेणियों में नामांकन हुआ है। इस श्रेणी की फिल्मों के तीन कलाकारों क्रिस्टीन स्टीवर्ट, रॉबर्ट पैटिन्सन और टेलर लॉटनर का सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अलग-अलग नामांकन हुआ है।
3.5 करोड़ से ज्यादा प्रशंसकों ने ऑनलाइन वोटिंग के जरिए ये नामांकन किए हैं। विजेताओं का चुनाव भी ऑनलाइन वोटिंग के जरिए होगा। पुरस्कार समारोह 5 जनवरी को लास एंजेलिस में आयोजित होगा। 'द ट्वाइलाइट सागा : एक्लिप्स' की सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के लिए 'एलिस इन वंडरलैंड', 'इनसैप्शन', 'आयरन मैन 2' और 'टॉय स्टोरी 3' के साथ प्रतिस्पर्धा है।
टेलीविजन कार्यक्रमों के नामांकनों में म्यू जिकल शो 'ग्ली' का पांच श्रेणियों में नामांकन हुआ है। सर्वश्रेष्ठ टीवी कॉमेडी के पुरस्कार के लिए इस शो की 'द बिग बैंग थ्योरी', 'हाउ आई मेट योर मदर', 'मॉडर्न फेमिली' और 'टू एंड ए हाफ मैन' से प्रतिस्पर्धा है।
इक्लिप्स क्रिस्टीन स्टीवर्ट ट्विलाइट फिल्म रॉबर्ट पैटिंसन हॉलीवुड eclipse film hollywood kristen stewert robert pattinson twilight


Click it and Unblock the Notifications
