2010 में आ रहा है'टि्वलाइट' शो
हॉलीवुड फिल्म 'टि्वलाइट' पर एक टेलीविजन शो शुरू हो रहा है। । चर्चा है कि 'टि्वलाइट' के अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन ही छोटे पर्दे पर एडवर्ड कलेन नाम के पिशाच का किरदार करेंगे।
इस किरदार के लिए निर्माण कंपनी 'समिट एंटरटेनमेंट' और पैटिंसन के बीच बातचीत जारी है। यदि पैटिंसन के इस शो का हिस्सा बनते हैं तो वह शो के प्रत्येक एपिसोड के लिए 15 लाख डॉलर की राशि लेंगे।
फिल्म 'टि्वलाइट' की सफलता को भुनाने के लिए इस टेलीविजन शो की योजना बनाई गई है। इसके 2010 में शुरू होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications