स्वेजी की याद में स्मृति सभा
हॉलीवुड अभिनेता पेट्रिक स्वेजी की याद में रविवार को कैलीफोर्निया के कल्वर शहर के सोनी स्टूडियो में एक निजी स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा।
वेबसाइट 'एसशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक इस आयोजन में दिवंगत अभिनेता की मां पेट्सी, भाई डोनाल्ड और पत्नी लीसा निएमी के शामिल हो सकती हैं।
आयोजन में शामिल होने वाले स्वेजी के प्रशंसकों से दो संगठनों 'द पेट्रिक स्वेजी पेंक्रियाज कैंसर रिसर्च फंड' या 'स्टैंड अप टू कैंसर' के लिए दान देने को कहा जाएगा। स्वेजी इन दोनों संगठनों से जुड़े थे।
साल 2008 की शुरूआत में पता चला था कि उन्हें अग्नाशय का कैंसर है। कैंसर से लड़ते हुए 'डर्टी डांसिंग' के इस अभिनेता की गत 14 सितम्बर को मृत्यु हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











