ट्रेविक संग शादी रचाएंगी ब्रिटनी
हॉलीवुड पॉप साम्रज्ञी ब्रिटनी स्पीयर्स इस समय सातवें आसमान पर हैं। उनकी खुशी का कारण हैं उनके संभावित ब्वॉयफ्रेंड जैसन ट्रैविक।
जैसन और ब्रिटनी काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की दोस्ती को 6 महीने से ऊपर हो गये हैं। ब्रिटनी ने हाल ही में जैसन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। अफवाह थी कि इस प्रस्ताव से जैसन काफी नाराज हुए और अपने देश वापस लौट गये।
पर एक करीबी सूत्र के अनुसार ये सारी ही बातें झूठ हैं। सच ये है कि ब्रिटनी के प्रस्ताव से जैसन ना तो नाराज हुए हैं और ना ही इस वजह से अपने देश वापस लौटे हैं। ब्रिटनी इस समय संगीत कार्यक्रम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं।
जैसन ने प्रस्ताव से इंकार नहीं किया है। इसलिए हो सकता है कि जल्द ही दोनों के शादी करने की सार्वजनिक घोषणा हो जाए। गौरतलब है कि ब्रिटनी पहले भी शादी कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications