मेगन फॉक्स से नाराज हैं माइकल बे

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बे ने मॉडल से अभिनेत्री बनीं फॉक्स के उस बयान को लेकर नाखुशी जाहिर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में अभिनय के अलावा बाकी सब कुछ है।
बे ने कहा कि फॉक्स अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुई हैं और यही कारण है कि वह इस तरह की हास्यास्पद बातें कर रही हैं।
बे ने कहा, "फॉक्स अभी महज 23 साल की हैं। उनमें परिपक्वता की कमी है। मेरा मानना है कि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है।
फॉक्स को यह सच्चाई नहीं भूलनी चाहिए कि 'ट्रांसफार्मस' से पहले उन्हें कोई जानता भी नहीं था।"


Click it and Unblock the Notifications











